नोएडा, 18 सितंबर 2026। ग्राम सुल्तानपुर, सेक्टर-128 में शुक्रवार को वाल्मीकि समाज और स्थानीय निवासियों की ओर से भारत सरकार के संचार मंत्रालय (दूरसंचार विभाग) के सदस्य एवं माननीय दर्जा प्राप्त मंत्री श्री लखन चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। मंत्री का आगमन नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विकास कुंडिया वाल्मीकि के निजी आवास पर हुआ, जहां समाज के लोगों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान विकास कुंडिया के आवास पर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में वाल्मीकि समाज के कल्याण, सामाजिक विकास और मुख्यधारा में भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मंत्री लखन चौधरी ने समाज के युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में श्री रविंद्र प्रधान, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय मजदूर परिषद एवं पूर्व सदस्य, केंद्रीय निगरानी समिति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार; श्री सुरेंद्र राव, संगठन उपाध्यक्ष; तथा श्री सुरेंद्र यादव समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा अमर कुंडिया, सचिन वाल्मीकि, मनोज कुंडिया, सुरेंद्र चौटाला, आनंद बागड़ी, रामकुमार, पीरू कुंडिया, मुकेश और मुनेश सहित बड़ी संख्या में समाज के कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने मंत्री लखन चौधरी का आभार व्यक्त किया और विकास कुंडिया वाल्मीकि को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।