गोंडा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह को पुलिस ने उनके आवास पर रोक दिया। सपा नेता ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उन्हें प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए हाउस अरेस्ट किया है।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन लोकतंत्र में नागरिकों को मिला संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि शांतिपूर्ण विरोध की आवाज को रोकना लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।
उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। लोकतंत्र में अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखने का अधिकार हर नागरिक को है। सपा नेता ने प्रशासन से शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन में अनावश्यक रोक-टोक न करने की मांग की।