मसौली, बाराबंकी। भारतीय किसान क्रांति यूनियन के पदाधिकारियों ने ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गुप्ता की अध्यक्षता में थाना मसौली एवं थाना सफदरगंज के थाना प्रभारियों का फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर चर्चा हुई।
स्वागत के दौरान थाना मसौली के प्रभारी छोटे लाल तथा थाना सफदरगंज के प्रभारी अजय प्रकाश त्रिपाठी ने क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया। इस मौके पर किसान क्रांति यूनियन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष सिरौली गौसपुर मोहम्मद वसीम, महिला अध्यक्ष गुड़िया रावत, तहसील प्रभारी मोहम्मद वैस, ब्लॉक प्रभारी समीम मलिक, ब्लॉक महामंत्री मोहम्मद रईस, ब्लॉक सचिव राज नारायण पाल, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद नईम एवं मीडिया प्रभारी विशाल गुप्ता सहित किसान क्रांति यूनियन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।