छठ पूजा कल्चरल समिति एक्सप्रेसवे की ओर से चार दिवसीय आयोजन, श्रद्धालुओं के लिए विशेष घाट की व्यवस्था
नोएडा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर नोएडा में तैयारियां शुरू हो गई हैं। छठ पूजा कल्चरल समिति एक्सप्रेसवे की ओर से इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत सेक्टर-91 स्थित औषधि पार्क के गेट नंबर-4 पर छठ पूजा के लिए विशेष घाट की व्यवस्था की गई है। यह स्थान इंडिया टीवी के सामने स्थित है।
समिति की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय और प्रसाद वितरण के साथ होगी। इस दिन सुबह 11 बजे औषधि पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 14 नवंबर को सुबह 10 बजे पारस टिटयारा मंदिर में सामूहिक ठेकुआ प्रसाद का आयोजन होगा।
वहीं, 15 नवंबर को औषधि पार्क के गेट नंबर-4 पर संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को सुबह का अर्घ्य दिया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करेंगे।
समिति के संरक्षक संजय सिंह चौहान ने छठ पर्व पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने में सुधेश झा, श्वेता प्रियदर्शिनी, नम्रता नारायण, कुंदन प्रसाद, राकेश सिंह, ललन गुप्ता, मनीष भगत, शालिनी दफौदार, अर्पिता सहाय, रीमा चौहान और नीना वर्धन सहित अन्य सदस्य जुटे हुए हैं।
समिति की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे परिवार और परिचितों के साथ पहुंचकर छठ महापर्व के इस आयोजन में भाग लें।