दादरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत दादरी विधानसभा में “ग्रीन दादरी, क्लीन दादरी” अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ बिसरख गांव से वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान के साथ हुआ।
जिला पंचायत सदस्य एवं गौतमबुद्ध नगर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी ने बताया कि अभियान के तहत दादरी विधानसभा के विभिन्न गांवों, कस्बों और सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बिसरख में अभियान की शुरुआत जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में बारात घर परिसर में पौधरोपण के साथ की गई। इसके बाद बिसरख स्थित शिव मंदिर परिसर में भी पौधरोपण और स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वच्छ एवं हरा-भरा वातावरण बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।
देवा भाटी ने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के सहयोग से दादरी विधानसभा के अलग-अलग स्थानों पर अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, बिसरख मंडल अध्यक्ष लोकेश त्यागी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमरीश भाटी, अरुण यादव, अंकित भाटी, रोहित भाटी, डॉ. सुरेंद्र बैसला, विपिन भाटी, शिवम शर्मा, निशांत तोंगड़ सहित बड़ी संख्या में युवा, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।