ग्रामीणों ने सीवर, पानी, नाली, सड़क और सफाई समेत कई समस्याएं उठाईं
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को प्राधिकरण के अधिकारियों की टीम ने गांव गढ़ी चौखंडी का दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर गांव की मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली।
दौरे के दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने सीवर व्यवस्था, पेयजल, नालियों की सफाई, आरसीसी सड़क, गांव की साफ-सफाई सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि इन समस्याओं के कारण उन्हें रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ता है और इनके समाधान की आवश्यकता है।
निरीक्षण के दौरान नोएडा प्राधिकरण की ओर से राजकमल सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक, वर्क सर्किल-5; अशोक कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक, जल खंड प्रथम; सुभाष कुमार, प्रबंधक, जल खंड प्रथम; उपेंद्र पांडे, सहायक प्रबंधक, जल खंड प्रथम; तथा श्याम बहादुर मौर्य, अवर अभियंता, वर्क सर्किल-5 समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने अधिकारियों को गांव की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और उनके जल्द समाधान की मांग की। अधिकारियों ने मौके पर समस्याओं का निरीक्षण कर संबंधित विषयों की जानकारी ली।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव के साथ राजे यादव, रतनपाल यादव, नेपाल यादव, गौरव यादव, विकल यादव, राजवीर यादव, टीटू यादव, कुलदीप प्रजापति, तुषार प्रजापति, सुशील यादव, मोहित शर्मा, कुणाल यादव, गुलाब चौरसिया, संजय यादव, वनामली नायक समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।