नोएडा। युवा समाजसेवी एवं आजमगढ़ निवासी राजन पांडेय ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए नोएडा के सेक्टर-136 में झुग्गियों में रहकर जीवन यापन करने वाले गरीब एवं असहाय परिवारों के बीच राशन सामग्री, खाद्य सामग्री और लंच पैकेट का वितरण किया।
राजन पांडेय नोएडा में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। वह शालिनी सिंह के करीबी हैं और विभिन्न कार्यक्रमों में उनके साथ नजर आते हैं। जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर खाद्य सामग्री वितरित करने की इस पहल को सामाजिक सेवा से जोड़कर देखा जा रहा है।
इस दौरान गणेश दुबे, अमित उपाध्याय, अतुल दुबे और सचिन शुक्ला उपस्थित रहे। सभी ने जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्य सामग्री वितरण में सहभागिता की।