क्षेत्रीय विधायक ने फीता काटकर कर किया उद्घाटन
हैदरगढ़ बाराबंकी। हैदरगढ़ विधानसभा अंतर्गत विकासखंड कार्यालय सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत रोजगार मिशन के अंतर्गत वृहद मेले का आयोजन किया गया। उपरोक्त मेले में क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत ने अपनी गरिमामई उपस्थिति दर्ज करा कर फीता काटकर उद्घाटन किया। संदीप कुमार श्रीवास्तव विकासखंड अधिकारी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं पर मौजूद कार्यदाई संस्था की महिलाओं ने टीका लगाकर पुष्प वर्षा की तत्पश्चात विधायक ने परिसर के सभी स्टालों पर पहुंचकर संवाद किया और उपलब्धियां की जानकारी ली।
आपको अवगत करा दें कि ग्राम विकास द्वारा संचालित योजनाएं रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण प्रधान ग्राम सड़क योजना व बाल विकास पुष्टाहार कृषि विभाग स्वास्थ्य विभाग ने स्टॉल लगाकर जन कल्याणकारी लाभों की जानकारी दी। इसी क्रम में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत
₹ 3000 की पहली किस्त की डमी चेक वितरण लाभार्थी निधि वाजपेई पत्नी निर्मला बाजपेई ग्राम बारीखेड़ा को किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में संदीप कुमार श्रीवास्तव खण्ड विकास अधिकारी रामदेव सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मोहित मिश्रा (रजत) मंडल अध्यक्ष अनीता यादव प्रभारी बाल विकास परियोजना हैदरगढ़ सविता देवी मुख्य सेविका रामरानी मुख्य सेविका व आंगनबाड़ी अर्चना सिंह बिंदु सिंह आशा श्रीवास्तव प्रमिला देवी कमलेश सिंह सीमा सिंह गीता देवी सोमवती ,विनय मिश्रा लिपिक तथा खंड विकास के सभी सचिव सहित अन्य लाभार्थी तथा नागरिक गण मौजूद रहे।