बाराबंकी।* जिले में शिक्षा के क्षेत्र में संस्कार शिक्षा सेवा संस्थान द्वारा एक अनुकरणीय पहल की जा रही है। संस्थान द्वारा जिले भर में *12 निःशुल्क कोचिंग सेंटर* चलाए जा रहे हैं, जिनमें लगभग *650 गरीब बच्चे निःशुल्क शिक्षा* ग्रहण कर रहे हैं।
इन सभी बच्चों की पढ़ाई का सारा खर्च संस्कार शिक्षा सेवा संस्थान द्वारा वहन किया जा रहा है। संस्था न सिर्फ स्कूली शिक्षा दे रही है, बल्कि बच्चों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी करवा रही है।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान समाज के वंचित और जरूरतमंद बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चलाया जा रहा है।
यह नेक पहल *प्रदेश अध्यक्ष बृजेश सिंह रिंकू, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह अन्नू, सचिव सोमल सिंह, प्रबंधक अंशुमान पांडे* के नेतृत्व में चलाई जा रही है।