
बाराबंकी। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और अनियमित विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर आज भारतीय किसान क्रांति यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। यह मुलाकात मसौली ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गुप्ता महिला अध्यक्ष गुड़िया रावत, और ब्लॉक प्रभारी मोहम्मद शमीम की अगुवाई में हुई।
किसानों ने उपखंड अधिकारी मसौली शोएब जमाल को बताया कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और अनियमित रोस्टिंग के कारण किसानों और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से सिंचाई कार्य प्रभावित होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
इस पर उपखंड अधिकारी मसौली शोएब जमाल ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बिजली रोस्टिंग से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। साथ ही अनावश्यक बिजली कटौती पर रोक लगाकर समय से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे, जिससे किसानों और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर भारतीय किसान क्रांति यूनियन मसौली के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें सलाउद्दीन अंसारी, ब्लॉक महामंत्री धर्मेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष मुकेश यादव, उपाध्यक्ष अतीक अहमद, ब्लॉक सचिव राज नारायण, ब्लॉक मंत्री सलमान, ब्लॉक सचिव कफील, मीडिया प्रभारी विशाल गुप्ता, मीडिया प्रभारी रहमान अली खान सहित किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।