मसौली, बाराबंकी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत बांसा में समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा वर्करों द्वारा गांधी जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके आदर्शों, सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में बांसा प्रथम की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अन्नपूर्णा देवी, गीता देवी, रजनी देवी, रुचि शर्मा एवं मीना कुमारी तथा आशा वर्कर बीनू शर्मा, शेष कुमारी, वंदना एवं सीमा की सक्रिय सहभागिता रही।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान राम सिंह यादव,मन्नू राजपूत, अरुण सिंह ‘शिबू’, पवन विश्वकर्मा, विशाल शर्मा एवं अमन पाठक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उनके बताए स्वच्छता, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलकर ही एक स्वस्थ, स्वच्छ एवं सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रम का समापन गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।