बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अरुण रावत को अनुसूचित मोर्चा का अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर स्थानीय समाजसेवियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री डॉ. सुधाकर सोनी, भाजपा के पूर्व आईटी मंडल संयोजक अरुण सिंह ‘शिबू’, धर्मेंद्र कश्यप मन्नू राजपूत,पवन विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों ने अरुण रावत से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि अरुण रावत का संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता एवं सामाजिक कार्यों में योगदान सराहनीय रहा है। उन्हें मिली यह नई जिम्मेदारी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि अरुण रावत अपने अनुभव और कुशल नेतृत्व से संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में प्रभावी योगदान देंगे।