नोएडा। सेक्टर-51 के रेजिडेंशियल एरिया के सामने सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण कर कई प्री-स्कूल, डे-केयर और डांस अकादमी संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन संस्थानों के पास नोएडा प्राधिकरण की अनुमति और फायर एनओसी नहीं है।
लोगों का कहना है कि बिना जरूरी मंजूरी के बच्चों से जुड़े संस्थान संचालित होना सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। शिकायत के बावजूद प्राधिकरण और पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है।
स्थानीय लोगों ने AEPAL Juniors Montessori, Petals Pre School & Day Care, Aararyam Nrityashaa Dance & Foundation, Footprints, Marg Shree Autism School, Palms Preschool और Sursudha Academy की जांच कराने की मांग की है।