दादरी। दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुनपुरा में विकास कार्यों को गति देते हुए दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने 68.50 लाख रुपये की लागत से होने वाले इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं सीसी रोड निर्माण और उन्नयन कार्यों का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि दादरी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और बेहतर सड़क व्यवस्था उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार जताया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि इन कार्यों के पूरा होने से गांव में आवागमन की सुविधाएं बेहतर होंगी।
कार्यक्रम में कमल, प्रिंस, मोहित, राकेश, श्रीनिवास प्रधान, ज्ञानी दरोगा, खड़क सिंह, रवि राजपाल, महेंद्र प्रधान, मेहकर सिंह, टोडर प्रधान, किन्नी दरोगा, रविंद्र और भोला सिंह समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।