
बाराबंकी। ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन, नई दिल्ली के आह्वान पर जनपद के खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं द्वारा 27 अप्रैल 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की जाएगी।
इस संबंध में इनपुट डीलर्स एसोसिएशन (रजि.) द्वारा जिलाधिकारी को सूचना दे दी गई है।एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर जिले के सभी कृषि आदान व्यापारी इस दिन अपनी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रखेंगे। हड़ताल के दौरान जिले में खाद, बीज एवं कीटनाशकों की सभी दुकानें बंद रहेंगी, जिससे कृषि कार्य प्रभावित होने की संभावना है।
इसके साथ ही व्यापारियों द्वारा तहसील एवं जिला मुख्यालय स्तर पर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपे जाएंगे। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी।एसोसिएशन ने प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि हड़ताल शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जाएगी।