
बाराबंकी। भारतीय किसान क्रांति यूनियन इकाई बाराबंकी के ब्लॉक मसौली के ग्राम मेंढिया में महा सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने की।
अभियान के दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। साथ ही ग्राम अध्यक्ष के पद पर सियाराम तथा महिला अध्यक्ष के पद पर रसना को जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने और किसानों को एकजुट करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष राहुल गुप्ता, महिला ब्लॉक अध्यक्ष गुड़िया रावत, ब्लॉक प्रभारी समीम मलिक, ब्लॉक महासचिव राज नारायण मीडिया प्रभारी विशाल गुप्ता मीडिया प्रभारी रहमान अली खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।