उमरी बेगमगंज गोंडा । मंगलवार को सुभाष इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय यशवंत सिंह स्मारक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि तरबगंज विधायक प्रतिनिधि विनोद पांडे मौजूद रहे स्वर्गीय यशवंत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उन्होंने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया वही ब्लॉक प्रमुख बेलसर राजेंद्र प्रताप सिंह गुड्डू सिंह व जिला पंचायत सदस्य सीपी सिंह ने फाइनल मैच के विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की उद्घाटन मैच में आदमपुर अवेंजर्स व नगर पंचायत बेलसर के बीच खेले गए मुकाबले में आदमपुर ने 13 के मुकाबले 25 अंकों से विजई पताका लहराई टूर्नामेंट में कल 8 टीम में आदमपुर लीजेंड्स आदमपुर अवेंजर्स अयोध्या चंद्रशेखर आजाद परसपुर नंदौर नगर पंचायत बेलसर रघुनाथपुर छतौनी की टीम ने हिस्सा लिया इस एक दिवसीय टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में आदमपुर लीजेंड्स के कप्तान बजरंगबली सिंह ने टॉस जीतकर अयोध्या टीम के कप्तान शिवेंद्र सिंह को को सर्व के लिए आमंत्रित किया दोनों टीमों के बीच कड़े मुकाबले में अयोध्या की टीम ने 25- 11, 23- 25, 29-27 से टूर्नामेंट को अपने नाम कर लिया आदमपुर लीजेंड्स के खिलाड़ी बलजीत को मैन ऑफ द मैच वह प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार सतीश यादव को दिया गया ।
इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक प्रशांत सिंह आकाश प्रधानाचार्य सहदेव सिंह टूर्नामेंट के संयोजक आनंद सिंह बबलू मैच रेफरी बुद्धि प्रकाश शुक्ला संजय सिंह कमेंटेटर सोमनाथ सिंह कौशलेंद्र प्रताप सिंह व दिलीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।