नोएडा। सामाजिक संस्था नोएडा सिटीजन फोरम की कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने बुधवार को नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शहर की प्रमुख जनसमस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई की मांग की।
सबसे अहम मुद्दे के तौर पर सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की संदिग्ध मौत का मामला उठाया गया। शालिनी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित SIT द्वारा तय समय सीमा के बजाय लगभग तीन महीने में रिपोर्ट सौंपना लापरवाही का संकेत है। उन्होंने आरोप लगाया कि रिपोर्ट में केवल निचले स्तर के कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया गया, जबकि उच्च अधिकारियों की भूमिका को नजरअंदाज किया गया। फोरम ने जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए इस मामले में न्यायिक जांच की मांग की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में दूसरा बड़ा मुद्दा शहर में संचालित अवैध बैंक्वेट हॉल और बारात घरों का रहा। शालिनी सिंह ने कहा कि जिन भवनों को प्राधिकरण पहले ही अवैध घोषित कर चुका है, उनमें कार्यक्रमों पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि ऐसे भवनों को ध्वस्तीकरण तक सील किया जाए और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय हो। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी या जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम अवैध भवनों