Gonda:- जनपद में चुनावी प्रक्रिया से जुड़े एक मामले ने तूल पकड़ लिया है। प्रशासन की ओर से पूर्व प्रत्याशी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को नोटिस जारी किया गया है। आरोप है कि गोण्डा सदर विधानसभा क्षेत्र में तैनात एक BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) को धमकियां दी जा रही हैं।
इस पूरे मामले को लेकर सूरज सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि चुनावी कार्य में लगे Gonda सदर क्षेत्र के BLO को डराने और दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है, जिससे निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से निर्वाचन संबंधी कार्य प्रभावित हो सकता है।

सूरज सिंह के अनुसार, BLO मतदाता सूची से जुड़े कार्यों को नियमानुसार कर रहा था, लेकिन इसी दौरान उस पर अनावश्यक दबाव बनाया गया और धमकी दी गई। उन्होंने इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की, जिसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए पूर्व प्रत्याशी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष को नोटिस जारी किया है।
प्रशासन का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया में बाधा डालना और चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को धमकाना गंभीर अपराध है। मामले की जांच की जा रही है और संबंधित पक्ष से जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न होने की स्थिति में आगे कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
फिलहाल इस मामले को लेकर स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और कर्मचारियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
Team AND News
Contact No:-9718306065