नोएडा। वरिष्ठ समाजसेवी अमित बंसल ने भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल आरपीआई अठावले के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले से मुलाकात की । इस दौरान समाजसेवी अमित बंसल ने उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की व मिशन 2022 को सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश प्राप्त किया। समाजसेवी अमित बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले जी ने हमें आश्वस्त किया है कि हम सभी लोग मिलकर 2022 में पुनः योगी जी की सरकार बनाने के लिए वचनबद्ध तरीके से काम करेंगे। इस मुलाकात में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिस तेज गति से विकास किया गया है । उसे देखते हुए 2022 के चुनाव में फिर से भारतीय जनता पार्टी की वापसी तय है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। प्रदेश को उन्नति व प्रगति पर कौन सी पार्टी ले जाएगी यह उत्तर प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है। समाजसेवी अमित बंसल ने कहा कि मिशन 2022 को कामयाब बनाने के लिए हम सभी लोग दिन रात मेहनत करेंगे । उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही विकास की उम्मीद है दिख रही है। जिसे देखते हुए इस बार के चुनाव में भी प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी और फिर से महाराज योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।