संवाददाता
अंकुर निर्भीक दर्पण
गौतमबुद्धनगर। जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तीसरे दिन भी नोएडा पुलिस के द्वारा की गई अभद्रता को लेकर हड़ताल किया। बार एसोसिएशन के तरफ से एक आम सभा की गई। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष मनोज भाटी बोडाकी एडवोकेट ने की व संचालन सचिव ऋषि टाइगर एडवोकेट ने किया। इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तीसरे दिन भी जिला न्यायालय के अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज भाटी बोडाकी एडवोकेट में जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों बार एसोसिएशन के अधिवक्ता कचैड़ा गांव निवासी महेश नागर के साथ नोएडा की थाना फेस टू पुलिस द्वारा अभद्रता की गई थी । जिसको लेकर न्यायालय परिसर के अधिवक्ताओं में काफी रोष है । उसी को लेकर आज तीसरे दिन भी जिला न्यायालय में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश को दी गई है। जिसपर समिति ने नोएडा पुलिस के इस रवैये की घोर निंदा की है व इस प्रकरण को लेकर पुरजोर तरीके से अधिवक्ताओं का समर्थन देने की बात कही है। अध्यक्ष मनोज भाटी ने कहा की 7 सितंबर 2021 को पुलिस कमिश्नर कार्यालय सेक्टर 108 का घेराव किया जाएगा व इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी । उन्होंने कहा कि कल सभी अधिवक्ता चेंबर को बंद करके इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।