जनपद में चोरी, लूट और छिनैती की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे Police अभियान के तहत बाराबंकी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्वाट सर्विलांस टीम (SWAT – Special Weapons and Tactics) और थाना सफदरगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार:-Team AND News
Contact No:-971830606525 जनवरी 2026 को Manual Intelligence और Digital Data के आधार पर हाईवे काउंटी साइट, ग्राम जलालपुर के पास से इन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान बिरजू रावत उर्फ राहुल (पुत्र रामहरख, निवासी ग्राम पहलीपार, थाना मसौली), अवनीश वर्मा उर्फ लकी (पुत्र रामनिवास वर्मा, निवासी ग्राम पहलीपार) और राज वर्मा उर्फ एसके (पुत्र आनंद वर्मा, निवासी ग्राम कुड़ी, थाना सफदरगंज) के रूप में हुई है।
अभियुक्तों के पास से 7200 रुपये नकद, 8 बोरी सरसों, 8 जोड़ी पायल, 24 अंगूठी/छल्ले, 6 नाक की कील, 5 लीटर मेंथा ऑयल, 3 कैन किंगफिशर बीयर, विभिन्न ब्रांड की शराब की बोतलें, 1 लोहे का साबर तथा 2 मोटरसाइकिलें (Apache Rider और Splendor Plus) बरामद की गई हैं।

पुलिस पूछताछ में:-अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे एक संगठित चोरी गिरोह के सदस्य हैं और अपने 2 फरार साथियों रोहित उर्फ करिया और दुर्गेश वर्मा उर्फ कुन्नू के साथ मिलकर चोरी और सेंधमारी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरोह दिन में रेकी करता था और रात के समय वारदात को अंजाम देता था। पुलिस से बचने के लिए अभियुक्त मोबाइल का प्रयोग नहीं करते थे और CCTV कैमरों से बचने हेतु मुख्य सड़कों के बजाय खेतों और बागों के रास्तों का इस्तेमाल करते थे।

अभियुक्तों ने थाना सफदरगंज क्षेत्र में सर्राफा दुकान, अंग्रेजी शराब ठेका और कई आवासीय घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। इसके अलावा थाना जैदपुर क्षेत्र में की गई चोरी की वारदातों में भी उनकी संलिप्तता सामने आई है, जिनके संबंध में संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
Team AND News
Contact No:-9718306065