
बाराबंकी सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंडियन गैस एजेंसी सैदानपुर जहां पर सोनू नामक व्यक्ति जो बदोसराय सफदरगंज रोड पर इंडियन गैस एजेंसी के सामने रोड पर सिलेंडर रखकर रोड रास्ता अवरुद्ध करने का प्रयास किया ! जिसकी सूचना पर तमाम ग्रामीण व पत्रकार उपस्थित थे जब मीडिया कर्मी ने इसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक अमर कुमार चौरसिया को दी गई सूचना मिलते ही तत्काल चौकी प्रभारी सैदानपुर विभूति द्विवेदी मौके पर पहुंचकर सोनू को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया।
सोनू द्वारा बताया गया कि हमारे छोटे-छोटे बच्चे हैं कई दिनों से मेरे घर में गैस न होने से खाना नहीं बन रहा था सोनू द्वारा आरोप लगाया गया की कई दिनों से गैस के लिए गैस एजेंसी के चक्कर काट रहा हूं मगर मेरी कोई सुनवाई नहीं हुई इस संबंध में इंडियन गैस एजेंसी के मालिक मोहम्मद फैज से वार्ता की गई।
उन्होंने बताया कि आज मेरे यहां 342 सिलेंडर का लोड आया था जिसमें कुछ गाड़ियां होम डिलीवरी के लिए भेज दी गई है हमारे यहां पर जितने भी उपभोक्ताआते हैं ज्यादा से ज्यादा गैस वितरण की जाती है सरवर की प्रॉब्लम से युवक के मोबाइल पर डीएससी भेजी गई थी लेकिन नहीं पहुंच रही थी जिससे युवक नाराज हो गया।
एजेंसी पर ज्यादातर होम डिलीवरी की जा रही है और उपभोक्ताओं को एजेंसी पर नहीं बुलाया जा रहा है गैस लेने में थोड़ा समय लगता है बाकी बुकिंग होने वाले सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर तुरंत मिलता है।
TEAM ANDNEWS
8423577595