
लखनऊ/उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज आयोजित “विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट 2026” के अंतर्गत युवा संवाद कार्यक्रम (डिबेट विशेष) में युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
इस दौरान स्टूडेंट यूनियन बाराबंकी के सक्रिय सदस्य और लेफ्ट विंग की विचारधारा से जुड़े श्री ऋषभ देशमुख ने अपने बेबाक और निर्भीक अंदाज में “विकसित भारत” विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया।अपने संबोधन में उन्होंने देश के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक पहलुओं पर गहराई से विचार रखते हुए युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब युवा वर्ग जागरूक होकर अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझेगा और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आएगा।कार्यक्रम में मौजूद अन्य प्रतिभागियों और दर्शकों ने उनके विचारों की सराहना की और उनकी स्पष्टवादिता को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
यह आयोजन युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।