बाराबंकी/ नकली खाद – बीज विक्रेता नकली खाद्य पदार्थ विक्रेता दलित पिछड़ों के उत्पीड़न कर्ता समाजविरोधी गतिविधियों में शामिल सभी असामाजिक तत्व सत्तारुढ़ दल के नेता है। भारतीय
कम्युनिस्ट पार्टी ने एक सीधे तौर पर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन बाराबंकी जिला अधिकारी के माध्यम से दिया। राज्य परिषद सदस्य रणधीर सिंह सुमन ने कहा कि किसानों का कर्ज माफ नहीं किया जा रहा है। किसानों की आर्थिक रूप से कमर तोड़ दी है। चुनावी जनता की सहमति के मुद्दे पर न तो लोकतंत्र का आरोप लगाया गया है। पार्टी के राज्य परिषद सदस्य प्रवीण कुमार ने कहा कि अडानी और अंबानी का कर्ज माफ हो रहा है। लेकिन किसान का कर्ज माफ नहीं किया जा रहा है। जिला सचिव बृज मोहन वर्मा ने कहा कि दलित पिछड़ी महिलाओं का उत्पीड़न जारी है। सरकार मूकदर्शक है। किसान सभा के जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया. प्रिंस वर्मा, प्रेम चंद वर्मा, महेंद्र यादव, धर्मेन्द्र शर्मा, इंजीनियर जित्तू भैया, सर्वेश यादव, दीपक शर्मा, आशीष वर्मा, संदीप तिवारी, अमर सिंह आदि प्रमुख लोग शामिल रहे।
संवाददाता अमन चौधरी बाराबंकी
