नोएडा । आज देश भर में 76वें गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिली। इसी कड़ी में श्री कृष्णा अपार्टमेंट सेक्टर 117 में सेक्टर वासियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मौजूद सेक्टर वासियों ने राष्ट्रगीत गाए व तिरंगे को सलामी दी। सेक्टर के पूर्व अध्यक्ष सोमेंद्र यादव ने बताया कि इस आजादी को हासिल करने के लिए हमारे ना जाने कितने वीर सपूतों ने अपने जान की बाजी लगा दी। तब जाकर आज हम अमन जैन के साथ रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि देश के प्रति अपना कुछ योगदान करें। सोमेंद्र यादव ने कहा कि जो वीर सपूत सरहद पर देश की हिफाजत के लिए अपने जान की परवाह न करते हुए दिन हो या रात सर्दी हो या गर्मी पूरे निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। लेकिन अपने आप में यह बड़ा सवाल बनता है कि आखिर हम देश के प्रति क्या योगदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भले ही हम किसी भी कार्य क्षेत्र में काम कर रहे हैं। लेकिन देश और समाज के प्रति हमें आगे आना चाहिए। इस कार्यक्रम में प्रमोद गुप्ता ,शिव कुमार ,प्रेम प्रकाश खंडूरी, हेमंत, अविनाश चंद्र, सोनू बिष्ट, एसके श्रीवास्तव , चंद्रगुप्त मिश्रा, अमित सिंह, विनीत गुप्ता, अजय यादव ,हरि सिंह यादव, अग्रसेन विश्वकर्मा, बीके पांडे, हिमांशु तिवारी, संजय यादव, अजय प्रताप सिंह , राजेश्वर शर्मा, प्रशांत पोरवाल, सचिन पोरवाल, अभिषेक सिंह जय यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।