गौतमबुद्धनगर। उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त के आदेश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत अवैध शराब के खिलाफ सख्ती जारी है। इसी क्रम में दिनांक 21 जून 2025 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-6 एवं थाना कासना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की।टीम ने थाना कासना क्षेत्र से अभिषेक चपराना पुत्र वेदप्रकाश को उस समय गिरफ्तार किया जब वह कैटरीना ब्रांड की 200 एमएल वाली 30 देशी शराब की शीशियाँ (कुल 6.00 बल्क लीटर) अवैध रूप से बेच रहा था। बरामद शराब उत्तर प्रदेश मार्का की थी।गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध थाना कासना में संबंधित धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।अधिकारियों के अनुसार, अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अब पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।