बाराबंकी (हरख)/ हरख रेंज क्षेत्र में रविवार को एक प्रेरणादायी पहल देखने को मिली, जब नवविवाहित दंपति श्री मुकुल श्रीवास्तव एवं श्रीमती आयुषी ने दाम्पत्य जीवन की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ की। दंपति ने सप्तऋषि आश्रम स्थित प्राचीन देवघरा माता मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद एक नीम और एक कचनार के पौधे का रोपण किया।
पौधों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए उन्होंने दोनों पौधों के चारों ओर आयरन जाली लगवाकर संरक्षण की जिम्मेदारी भी स्वयं उठाई। उनकी इस पहल को स्थानीय लोगों एवं वन विभाग द्वारा सराहनीय कदम बताया गया।
दंपति ने कहा कि “वृक्ष बिना जीवन संभव नहीं है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का दायित्व निभाए, तो समाज में पर्यावरण संरक्षण का बड़ा संदेश प्रसारित किया जा सकता है।”
हरख रेंज वन विभाग ने इस पुनीत कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज को पर्यावरण संवर्धन के प्रति जागरूक करते हैं और भावी पीढ़ियों के लिए स्वस्थ वातावरण निर्माण में सहायक होते हैं।
इस कार्यक्रम से स्थानीय जनमानस में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा दाम्पत्य जीवन की शुरुआत एक पुण्य कार्य से करने का सकारात्मक संदेश भी समाज में गया।
ब्यूरो बाराबंकी ✍️
