Noida:थाना सेक्टर-113 पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने एक जिला बदर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान समीर पुत्र हाकम, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे FNG रोड, सेक्टर-115 नोएडा इलाके से गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी समीर को Uttar Pradesh नियंत्रण अधिनियम के तहत माननीय न्यायालय के आदेश पर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की सीमाओं से छह महीने की अवधि के लिए निष्कासित किया गया था। इसके बावजूद आरोपी जिले की सीमा में मौजूद था, जो न्यायालय के आदेश का स्पष्ट उल्लंघन है।
Noida थाना सेक्टर-113 पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की जानकारी लोकल इंटेलिजेंस के माध्यम से मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद एक विशेष टीम गठित की गई और FNG रोड क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई। इसी दौरान पुलिस टीम ने Sector-115 इलाके से आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी कोई वैध दस्तावेज या अनुमति पत्र नहीं दिखा सका।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस का कहना है कि समीर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है और इसी कारण उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। उसकी मौजूदगी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वह जिले में किस उद्देश्य से आया था और क्या इस दौरान उसने किसी आपराधिक वारदात को अंजाम दिया है
पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Noida थाना Sector-113 पुलिस की इस कार्रवाई को कानून-व्यवस्था के लिहाज से एक अहम सफलता माना जा रहा है

पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अभियुक्त समीर पुत्र हाकम(23 वर्ष) निवासी ग्राम सोरखा, थाना सेक्टर-113, गौतमबुद्धनगर का रहने वाला है। जिसे करीब 11 धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। जिनका विवरण निम्न प्रकार है जिनमें धारा 411/413 भादवि, 307 भादवि, धारा 414/482 भादवि, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है
Team And News
Contact No.- 9718306065