बाराबंकी।
भारतीय जनता पार्टी बाराबंकी के जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा उर्फ भूल्लन वर्मा के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उनके पुत्र शुभम वर्मा ने पुलिस अधीक्षक बाराबंकी को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है।
प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसका दुरुपयोग किए जाने की आशंका है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त फर्जी आईडी से किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी, गलत बयान या अनुचित गतिविधि की जा सकती है, जिससे उनकी छवि और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए फर्जी फेसबुक आईडी की जांच कराई जाए तथा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का दुरुपयोग न हो सके।

