हरख बाराबंकी/मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। बुधवार को अयोध्या मंडलायुक्त श्री राजेश कुमार तथा अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रवीण कुमार ने थाना जैदपुर क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर स्थित कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की और तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से जायजा लेते हुए भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा कवायद को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी बाराबंकी श्री शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय भी मौजूद रहे। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी व्यवस्थाएँ समय से पूर्ण कर ली जाएंगी।
संवाददाता अमन चौधरी
