नगर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की 7 मोटरसाइकिलें बरामद कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान आसिफ अली निवासी पटेल नगर, अमरनाथ यादव निवासी झिलाही बाजार थाना मनकापुर और जैद अली निवासी पटेल नगर मलियाना (कोतवाली नगर) के रूप में हुई है।

नगर कोतवाल ने बताया, आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों के इंजन और चेचिस नंबर घिसकर मिटा देते थे, ताकि वाहनों की पहचान न हो सके। इसके बाद इन बाइकों को नगर क्षेत्र में डीजल डिपो के पीछे घनी झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी इन मोटरसाइकिलों को लोडर पर लादकर नेपाल ले जाकर बेचने की फिराक में थे।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर झाड़ियों से सभी 7 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं।पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Team AND News
Contact No:-9718306065