Dadri कोतवाली क्षेत्र के रामपुर फतेहपुर गांव में आयोजित शादी में शामिल होने आए 2 गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश में दोनों गुट के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें 1 गुट के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची Police ने घायलों को Greator Noida के अस्पताल में भर्ती कराया है।

शादी समारोह में 2 गुटों के बीच जमकर मारपीट:-
किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने बताया कि उनकी रिश्तेदारी दनकौर के जगनपुर गांव में हैं। उनके रिश्तेदार देवेंद्र, देशराज आदि का पांच छह महीने पहले पड़ोस में ही रहने वाले एक किसान नेता से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद गांव में पंचायत भी हुई।
शुक्रवार को उनके संबंधी एक शादी समारोह में फतेहपुर रामपुर गांव पहुंचे थे। जहां बारात के दौरान 30 से 40 लोगों ने अचानक हमला कर दिया।
जिसमें देशराज(80), जगदीश(70), देवेंद्र(55), वीरेंद्र(50), राजेंद्र (45) व श्रीनिवास (47) को गंभीर चोट आई है।

आरोपियों की तलाश जारी:-
पीड़ित स्वजन ने नामजद मामले की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर अरोपियो की तलाश कर रही है।
Team AND News
Contact No:-9718306065