
बाराबंकी।शिवसेना शिंदे गुट के जिलाध्यक्ष किशन लाल रावत के नेतृत्व में गुरुवार को किशन कॉम्प्लेक्स स्थित शिवसेना कार्यालय पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं शिवसेना संस्थापक बाला साहब ठाकरे की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर एक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष किशन लाल रावत ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का देश की आज़ादी में योगदान और बाला साहब ठाकरे का हिंदुत्व व राष्ट्रहित की रक्षा के लिए किया गया संघर्ष अविस्मरणीय एवं अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि दोनों महान विभूतियों का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनीष श्रीवास्तव (प्रांत संयोजक, हिंदू जागरण मंच), शिवसेना के वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव, राम तीरथ, ननकऊ रावत (जिला सचिव), धर्मेंद्र कुमार मिश्र (नगर महामंत्री), सुनील कुमार शर्मा (नगर उपाध्यक्ष), बाबा कमलदास, बाबा केशन दास, अजय भान सिंह पटेल, पूर्व जिला संयोजक एबीवीपी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया