
बाराबंकी।
जनपद के विकासखंड हरख अंतर्गत इब्राहिमाबाद स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी भोलेनाथ दरबार में एक दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। भंडारे का शुभारंभ जिला पंचायत क्षेत्र तृतीय, हरख की प्रत्याशी श्रीमती केतकी पटेल (पत्नी मनोज कुमार पटेल) के कर कमलों द्वारा किया गया।
भंडारे के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंचमुखी भोलेनाथ के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर दिनभर भक्ति, सेवा और सामाजिक सौहार्द का माहौल बना रहा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे धार्मिक एकता और सेवा भावना का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, समर्थकों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में आयोजक समिति तथा स्वयंसेवकों की सराहनीय भूमिका रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भव्य रूप से संपन्न हुआ।
