Noida के Knowledge Park थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई।
मृतक छात्र की पहचान उदित सोनी (28) के रूप में हुई है। वह झांसी के भोगनीपुर का रहने वाला था और Galgotias University में B.tech 2nd year का Student था। उसके पिता पेशे से ज्वेलर हैं और परिवार में एक बड़ी बहन है।

छात्रों का हंगामा:-
पिता की डांट से आहत एक B.Tech Student ने Hostel की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। गंभीर हालत में छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही छात्रों ने जमकर हंगामा किया और सड़क पर खड़ी 5 बसों में तोड़फोड़ कर दी।
Warden ने पिता से की थी शिकायत:-
दोस्तों के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10 बजे उदित अपने दोस्तों कुलदीप और चेतन के साथ पार्टी कर Hostel लौटा था। उसने शराब पी रखी थी, जिस कारण Warden ने उसे गेट पर ही रोक लिया। Warden ने Video Call के जरिए उसके पिता विजय सोनी से बात कराई और बताया कि उदित शराब पीकर Hostel आया है और पहले भी ऐसा कर चुका है।
पिता ने नाम कटवाने की कही थी बात:-
Warden की शिकायत सुनकर पिता ने उदित को कड़ी फटकार लगाई और University आकर उसका नाम कटवाकर घर ले जाने की बात कही। बाद में पिता ने Warden को आश्वासन दिया कि आगे ऐसा नहीं होगा, जिसके बाद उदित को Hostel में प्रवेश दे दिया गया।
बताया जा रहा है कि उदित सीधे अपने कमरे में गया और कुछ देर बाद रात करीब 11 बजे Hostel की चौथी मंजिल पर पहुंचकर नीचे छलांग लगा दी

Hospital में तोड़ा दम, छात्रों का फूटा गुस्सा:-
तेज आवाज सुनकर Hostel Staff मौके पर पहुंचा और खून से लथपथ उदित को तुरंत एंबुलेंस से निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जैसे ही यह खबर अन्य छात्रों तक पहुंची, वे आक्रोशित हो गए और हॉस्टल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया।
छात्रों ने सड़क पर खड़ी 5 बसों के शीशे तोड़ दिए और करीब आधे घंटे तक बवाल किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर छात्रों को शांत कराया।

Management पर लगाए आरोप:-
छात्रों का आरोप है कि Hostel Management और Warden की प्रताड़ना से परेशान होकर उदित ने यह कदम उठाया। छात्रों का कहना है कि अगर वार्डन ने तुरंत पिता से शिकायत करने की बजाय समझदारी से काम लिया होता, तो आज उदित जिंदा होता। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का बयान:-
एडिशनल DCP सुधीर कुमार ने बताया कि छात्र की आत्महत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। छात्रों और हॉस्टल मैनेजमेंट से पूछताछ की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Team AND News
Contact No:-9718306065