Preet Vihar इलाके में 22 जनवरी को लूट के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 3 नाबालिगों समेत 4 आरोपितों को पकड़ लिया है। बालिग आरोपित की पहचान मंडावली निवासी अमन उर्फ राजू (22) के रूप में हुई है, जबकि 3 अन्य आरोपित नाबालिग हैं, जिनमें 2 की उम्र 16 वर्ष और एक की उम्र 14 वर्ष बताई जा रही है।

पेट, चेहरे, गर्दन और सिर पर गंभीर चोट:-
पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि 22 जनवरी को Preet Vihar थाना पुलिस को PPG रोड स्थित रेलवे अंडरपास के पास लगभग 25 वर्षीय युवक का शव मिला था।
प्राथमिक जांच में मृतक के पेट, चेहरे, गर्दन और सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले थे, जबकि चाकू से वार किए जाने की पुष्टि हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए LBS Hospital की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
निशानदेही पर खून से सनी शर्ट बरामद:-
जांच के दौरान CCTV फुटेज में संदिग्ध दिखाई दिए, जिसके बाद मुख्य आरोपित अमन उर्फ राजू को पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर खून से सनी शर्ट बरामद की गई।
इसके बाद 3 नाबालिग आरोपितों को भी पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में मृतक की पहचान 25 वर्षीय देवा के रूप में हुई, जो मंडावली में नजीर होटल के पास Railway अंडरब्रिज के पास रहता था।

पुलिस के अनुसार आरोपित और मृतक चोरी व झपटमारी जैसी वारदातों में शामिल थे। शराब के नशे में लूट की रकम और सामान के बंटवारे को लेकर हुए झगड़े में आरोपितों ने पत्थर, चाकू और मुक्कों से हमला कर युवक की हत्या कर दी थी।
Team AND News
Contact No:-9718306065