गौतम बुद्ध नगर। आम आदमी पार्टी द्वारा “हर घर संपर्क अभियान” के तहत दादरी विधानसभा क्षेत्र के कठेरा गांव में एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक पार्टी कार्यकर्ता मोबीन खान के आवास पर सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने, जनसमस्याओं पर संवाद स्थापित करने और अभियान को गति देने पर चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश अवाना ने की। इस अवसर पर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कमांडो की विशेष उपस्थिति रही, जिन्हें दादरी व जेवर विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।जिलाध्यक्ष राकेश अवाना ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए हर घर तक पहुंचेगी। उन्होंने युवाओं को जोड़ने और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर जनजागरण अभियान तेज़ करने की बात कही।प्रभारी बनाए गए अशोक कमांडो ने कहा कि वे इस ज़िम्मेदारी को गौरव मानते हैं और हर गांव व बूथ पर संगठन को सक्रिय करेंगे। उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज़ करने की बात भी दोहराई।बैठक में जिला महासचिव कैलाश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलदार अंसारी, संगठन मंत्री प्रशांत रावत, जिला सचिव विजय श्रीवास्तव, जीतू भाटी, सतीश गौतम, नोएडा विधानसभा सचिव विवेक कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मज़बूत करने और जनहित में संघर्ष करने का संकल्प लिया।