नोएडा सेक्टर-144 की आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) के चुनाव शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए, जिसमें संजय चौहान पैनल ने सभी पदों पर शानदार जीत दर्ज की।
इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए संजय चौहान ने 130 मत प्राप्त कर विजयी हुए। उपाध्यक्ष पद पर सौरभ कुमार को 129 मत, महासचिव पद पर भगत सिंह तोंगड को 127 मत, कोषाध्यक्ष पद पर फूला सिंह को 125 मत, संयुक्त सचिव पद पर रजनी सिंह को 129 मत, जबकि सदस्य पदों पर प्रमोद कुमार को 128, जयप्रकाश को 126 और बीना भारद्वाज को 126 मत मिले।
पूरे पैनल ने भारी मतों से जीत दर्ज कर सेक्टरवासियों का भरोसा हासिल किया।
विजयी अध्यक्ष संजय चौहान ने सभी सेक्टरवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा, “सेक्टरवासियों ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा और सभी को एक बेहतर और समृद्ध सेक्टर देने के लिए संकल्पित हूं।”
वहीं, महासचिव भगत सिंह तोंगड ने कहा, “हमारे द्वारा किए गए वादों को निभाया जाएगा। संपूर्ण सेक्टर में विकास कार्य कराए जाएंगे और हर वर्ग की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।”
पूरे चुनाव में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव परिणामों से सेक्टर में खुशी की लहर दौड़ गई है।