
तरबगंज (गोण्डा),समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं एसआईआर प्रभारी मसूद आलम खान के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को उप जिलाधिकारी तरबगंज को ज्ञापन सौंपकर एसआईआर प्रक्रिया में कथित धांधली एवं फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप लगाया।प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि विधानसभा तरबगंज क्षेत्र में बड़ी संख्या में फॉर्म-7 भरे जा रहे हैं, जिनका उपयोग विशेष रूप से पीडीए एवं मुस्लिम बाहुल्य बूथों पर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटने के लिए किए जाने की आशंका है। बताया गया कि पूरे देवीपाटन मंडल में सबसे अधिक फॉर्म-7 आवेदन विधानसभा तरबगंज में जमा हुए हैं, जिससे निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इस दौरान उप जिलाधिकारी तरबगंज ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा तथा सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।मसूद आलम खान ने एसआईआर कार्य में लगे बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी दबाव में आकर पात्र मतदाताओं के नाम न काटे जाएं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।ज्ञापन सौंपने वालों में रामभजन चौबे (पूर्व प्रत्याशी, विधानसभा तरबगंज), विजय कुमार सिंह उर्फ चिंटू सिंह (प्रांतीय नेता), हृदय राम यादव (विधानसभा अध्यक्ष), मनोज चौबे (जिला पंचायत सदस्य), डॉ. अभिषेक सिंह चंदू, राजेश पांडे, लालचंद गौतम (प्रदेश सचिव, लोहिया वाहिनी), देवमणि तिवारी (पूर्व महामंत्री, बार एसोसिएशन) सहित अंकुरमणि तिवारी, राकेश सिंह, प्रमोद चौबे, अंकित पांडेय, दिलीप पांडे, अवधराज तिवारी, रोहित पांडे, पिंटू तिवारी, सोनू यादव, अखिलेश शुक्ला, साहबराम यादव, अजमत अली, बबलू सिंह, राहुल यादव, रमेश चौबे, नूर आलम समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।