नोएडा में उस वक्त एक विशेष दृश्य देखने को मिला जब नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का काफिला जैसे ही सेक्टर-93 के समीप पहुँचा, वहां वाल्मीकि समाज के सैकड़ों लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।इस स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व वाल्मीकि समाज के युवा नेता विकास कुंडिया ने किया। समर्थकों के जोश और उत्साह के बीच बृजभूषण शरण सिंह ने अपने काफिले को रोका और सभी का सादगीपूर्वक अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने लोगों से हाथ मिलाया, संवाद किया और समाज के प्रति अपना आभार प्रकट किया।कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में मौजूद लोगों में बृजभूषण सिंह को देखने और मिलने का उत्साह साफ नजर आ रहा था। समाज के लोगों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया और जोरदार नारों के साथ अपने चहेते नेता को सम्मान दिया।
नेता विकास कुंडिया ने इस अवसर पर कहा, “बृजभूषण सिंह ऐसे नेता हैं जो न सिर्फ वाल्मीकि समाज, बल्कि सभी जाति और धर्म के लोगों का सम्मान करते हैं। वह हमारे दिलों में बसते हैं, उनकी सादगी और जनसेवा का भाव हम सबको प्रेरित करता है।”इस सम्मान समारोह में संजय ढकोलिया,संजय सूद,दीपांशु सूद, सोनू वाल्मीकि समेत समाज के कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे। स्थानीय लोगों और युवाओं में भी कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा गया।पूर्व सांसद की सरलता और जनता से सीधे संवाद करने की शैली ने एक बार फिर दिखा दिया कि क्यों उन्हें हर वर्ग और समाज में सम्मान प्राप्त है।