गाजियाबाद। हरियाणवी फिल्मों और एल्बमों में काम करने वाले मशहूर एक्टर उत्तर कुमार को गाजियाबाद पुलिस ने रेप और शोषण के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को अमरोहा जिले में स्थित उसके फार्म हाउस से दबोचा।पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वर्ष 2020 में एक एल्बम की शूटिंग के दौरान उत्तर कुमार ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। यही नहीं, उस पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप है।पीड़िता ने इस मामले की शिकायत गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में दबिशें दीं। आखिरकार पुलिस ने उसे अमरोहा से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस मामले के सामने आने से हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई है।