सतरिख। थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहद्दीपुर पुलिस चौकी में नवनिर्मित कार्यालय एवं बैरक का उद्घाटन सोमवार को पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने चौकी परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उद्घाटन समारोह में मौजूद पुलिस अधिकारियों व स्थानीय लोगों ने नई बैरक व कार्यालय के निर्माण को पुलिस बल के लिए सुविधाजनक बताते हुए खुशी जताई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भानमऊ गंगागंज मार्ग पर स्थित मोहद्दीपुर पुलिस चौकी के नवनिर्मित कार्यालय और बैरक से चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा । जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। इस मौके पर सीओ सदर थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह चौकी इंचार्ज संजय कुमार यादव सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
संवाददाता अमन चौधरी